चीन के युद्धपोत के हिस्से से मिले सदी पुराने मानव अवशेष
चीन के युद्धपोत के हिस्से से मिले सदी पुराने मानव अवशेष
Share:

पेइचिंग : चीन और जापान के बीच 121 साल पहले हुए युद्ध के दौरान जापानी नौसेना द्वारा डुबोए गए एक युद्धपोत से शवों के कम से कम 7 अवशेष मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये अवशेष चीनी नौसेना कर्मियों के हैं। सांस्कृतिक धरोहर राज्य प्रशासन की ओर से संचालित खोज अभियान के प्रमुख झोउ चुनशुई ने कहा, हमारा मानना है कि अवशेष युद्धपोत पर सवार अधिकारियों और सैन्यकर्मियों के हैं।

झियुआन युद्धपोत का पेटा करीब 50 मीटर लंबा है। इसका पता पूर्वोत्तर चीन में डानडोंग बंदरगाह से 10 समुद्री मील दक्षिणपश्चिम दिशा में चला है। झोउ के मुताबिक पोत के 100 से अधिक हिस्से और नौसैनिकों के सामान भी मिले हैं। झोउ ने बताया कि हम उन चीजों का अध्ययन करेंगे और यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि एक सदी से अधिक समय पहले समुद्र में जीवन कैसा था। युद्धपोत पर कुल 252 अधिकारी एवं नौसैनिक तैनात थे। उसमें से मात्र 7 जिंदा बचे थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -