छोटा राजन पहुंचा भारत, साथ में रखा गया डुप्लीकेट
छोटा राजन पहुंचा भारत, साथ में रखा गया डुप्लीकेट
Share:

नई दिल्ली : आखिरकार अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन भारत की सरजमीं पर पहुंच ही गया। शुक्रवार को अलसुबह राजन को बाली से चार्टेड प्लेन के माध्यम से भारत लाया गया। समाचार चैनलों और समाचारपत्रों के अनुसार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर विमान के लैंड करने के बाद राजन द्वारा भारत की धरती को चूम लिया गया। राजन स्वयं को एक देशभक्त के तौर पर दर्शा रहा है। राजन को सीबीआई मुख्यालय लाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अंडरवल्र्ड डाॅन छोटाराजन बाली से भारत शुक्रवार को पहुंचा। जहां कड़े सुरक्षा प्रबंधन के बीच छोटा राजन को विशेष स्थान पर रखा गया। कहा गया है कि छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर उसका डुप्लीकेट भी तैयार किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा बलों द्वारा छोटा राजन पर संभावित हमलों को नाकाम किया जा सके। राजन के दिल्ली पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों ने राजन और सुरक्षाबलों के काफिले को घेर लिया। इस दौरान मीडिया के कैमरे काफिले के पीछे लगे रहे।

हालांकि मीडिया वालों को जानकारी लगी कि वे डमी का पीछा कर रहे हैं। छोटा राजन को डिटेंशन सेंट पहुंचाया गया। राजन को भारत लाए जाने के लिए सुरक्षा बलों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल रास्ते में ज्वालामुखी के सक्रिय हो जाने के चलते विमान से उड़ान नहीं भरी जा सकी तो दूसरी ओर राजन के डुप्लीकेट की तलाश की गई।

उल्लेखनीय है कि डाॅन राजन को डाॅन दाऊद से तो खतरा है ही लेकिन उसकी गैंग के लोग भी पीछे लगे हैं। कहा जा रहा है कि राजन को मारने की धमकी देने वाले छोटा शकील से राजन गैंग के गुर्गे मिल गए हैं। छोटा राजन द्वारा कहा गया कि मुंबई पुलिस ने उस पर अत्याचार किए हैं। वह भारत वापस आने पर खुश है। राजन द्वारा कहा गया कि मुंबई पुलिस ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए हैं। उन्होंने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया। राजन द्वारा कहा गया कि उसे दाऊद से कोई भय नहीं है। वह जीवनभर आतंक के खिलाफ लड़ा है।

दरअसल छोटा राजन को राजन नायर गैंग से जुड़ने के बाद छोटा राजन नाम मिला। उसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। वह मुंबई की तिलकनगर बस्ती में पैदा हुआ। स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद फिल्म के टिकट ब्लैक करने लगा। बाद में उसका संपर्क राजन नायर गैंग से हुआ। बड़े राजन का करीबी बनने और उसकी मौत के बाद गैंग का काम संभालने लगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -