बिहार में फिर अपराध, स्कूल संचालक से 1 करोड़ की रंगदारी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक हॉस्पिटल के संचालक से 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था मगर अब इसके बाद एक निजी शिक्षण संस्थान संचालित करने वाले निदेशक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति से करीब 1 करोड़ रूपए की मांग की गई थी।

इस तरह की बात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि आखिर रंगदारी की मांग करने वाले किस तरह से इतने अधिक हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति से पहले भी आरोपियों ने रंगदारी में रूपयों की मांग की थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद फोन करने वालों ने अपने सरगना से बात करवाई। जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

इस मामले में दानापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब इस मामले मं आरोपियों की तलाश की जा रही है। पटना पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। रंगदारों के संपर्कों और जेल में बंद कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को आने वाले फोन की डिटेल भी पुलिस जुटा रही है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -