बुधवार के दिन जरूर करें यह उपाय, बन जाएंगे बिगड़ते-बिगड़ते काम
बुधवार के दिन जरूर करें यह उपाय, बन जाएंगे बिगड़ते-बिगड़ते काम
Share:

बुधवार का दिन गणपति बप्पा का दिन माना जाता है और इस दिन गणपति बप्पा का पूजन करने से बड़े लाभ होते हैं। कहा जाता है गणेश जी का पूजन बुधवार के दिन किया जाए तो बिगड़े काम बन जाते हैं और सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बुधवार के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में जिन्हे करने के बाद आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे। आइए बताते हैं।


* शास्त्रों में बुध को हल्के स्वभाव वाला, सुवक्ता और हरे वर्ण वाला दिखाया गया है। इस वजह से बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का प्रयोग करना चाहिए। कहा जाता है अगर बुध कमजोर है तो हमेशा हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें। इसी के साथ हरी मूंग किसी जरूरतमंद को दान करें।

* बुधवार के स्वामी भगवान गणेश माने जाते हैं। ऐसे में आप जानते ही होंगे भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं और शुभकर्ता हैं। आप सभी को बता दें कि गणपति को हरे रंग की दूब बहुत पसंद है ऐसे में अगर आपके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं हो रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूब या दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपको बड़े लाभ होंगे लेकिन यह काम आपको 21 बुधवार करना होगा।

* बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए और हर दिन “ ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ” मंत्र का जाप 5, 7, 11, 21 या 108 करना चाहिए।

* कहा जाता है बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को सोने के आभूषण शरीर पर धारण करने चाहिए। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाना चाहिए। ऐसा करने से बुध के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

* कहते हैं कि सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा में पन्ना पहनने से बुध के प्रभाव दूर होते हैं। अगर आप चाहे तो आप किसी ज्योतिषी की सलाह लेकर इसे धारण कर सकते हैं।

* आपको बता दें कि बुधवार के दिन गाय को घास खिलाना चाहिए और अगर संभव हो तो साल या महीने के किसी एक बुधवार को अपने वजन के बराबर घास या चारा खरीदें और इसे किसी गौशाला में दान कर दें। इसी के साथ आप बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

गणेश जी के मंत्र से हर कार्य में मिलेगी सफलता

आज गणेश जी के इन मंत्रों का करे जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

राशि के अनुसार जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -