सांसदों को भाजपा पढ़ाएगी अनुशासन का पाठ
सांसदों को भाजपा पढ़ाएगी अनुशासन का पाठ
Share:

नई दिल्ली : पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आज़ाद के भाजपा से निलंबन और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की भाजपा के खिलाफ  बढ़ती बयानबाजी पर सवाल किए जाने के साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अनुशासनहीनता बर्दाश्त न करने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व सांसद शत्रुघ्न पर अभी भी निशाना साधने की तैयारी में है। भाजपा को यह डर सता रहा है कि सांसद आज़ाद के निलंबन के बाद पार्टी के विरूद्ध बयानबाजी प्रारंभ न कर दी जाए।

भाजपा द्वारा सांसदों को संस्कारवान बनाने की बात कही गई है। भाजपा के सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पार्टी के सांसदों को अनुशासन के संस्कार दिए जाऐंगे। इसके लिए सांसदों को मुंबई के रामभाउ म्हालगी प्रबोधनी में एकत्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण की तिथियां अभी तय नहीं की गई हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

इसमें यह बताया जाएगा कि पार्टी के लिए अनुशासन सबसे प्रमुख है। संघ के स्वयं सेवकों प्रचारकों का उदाहरण भी इस दौरान दिया जाएगा। मतभेदद असंतुष्टी के बाद भी वे जी-जान से चुपचाप होकर संघ के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुट रहे हैं। यह कहा गया है कि सांसदों को लघु फिल्म दिखाने का भी कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी के प्रति सांसदों में समर्पण भाव उत्पन्न हो सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान सांसदों से प्रश्नावली भरवाई जाएगी। प्रश्नावली के माध्यम से सांसद का समर्पण भी देखा जाएगा। पार्टी मान रही है कि सांसदों की असंतुष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जिसके चलते अच्छा कार्य जनता तक पहुंचने में कुछ मुश्किल आ रही है। इससे पार्टी के विरोधी भी सक्रिय हो रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -