भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरभद्र सिंह से मिलने पहुंचे हॉलीलॉज
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरभद्र सिंह से मिलने पहुंचे हॉलीलॉज
Share:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने उनके निजी निवास हॉलीलॉज पहुच गये है। इसके साथ ही इस दौरान दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। नड्डा सुबह करीब 10:30 बजे हॉली लॉज पहुंचे। वहीं इस दौरान वीरभद्र सिंह के बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह नड्डा को लेने गेट तक गए। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा वीरभद्र सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे।

इसके अलावा इस दौरान नड्डा ने वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। वहीं मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि कुछ समय पहले वीरभद्र सिंह की तयीबत ठीक नहीं थी और वह पीजीआई में भी भर्ती रहे। उस समय वह व्यस्तता के चलते वीरभद्र से नहीं मिल सके थे। इसके साथ ही  इसी को देखते हुए वह उनका कुशलक्षेम जानने आए थे। नड्डा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के साथ उनका  संबंध विधानसभा का 1993 से है। जब वीरभद्र मुख्यमंत्री थे और मैं विपक्ष का नेता था।

वीरभद्र से हमारा व्यक्तिगत संबंध है और प्रदेश की राजनीति में उनका जो स्थान है उसको सबने सराहा है। वहीं नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी है कि वीरभद्र सिंह स्वस्थ है और सक्रिय है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे।  बता दें जेपी नड्डा के बेटे गिरीश की बीते दिनों ही शादी हुई है। 29 फरवरी को 11 बजे नड्डा निवास गांव विजयपुर जिला बिलासपुर में प्रीति भोज आयोजन किया जा रहा है।वहीं  मुलाकात के दौरान नड्डा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए वीरभद्र को प्रीति भोज का निमंत्रण भी दिया।इसके अलावा  इस दौरान विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

दिल्‍ली : हिंदुओं के अल्‍पसंख्‍यक होने से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने बोली ये बात

तेज रफ़्तार कार ने ली गर्भवती महिला की जान

भड़काऊ भाषण मामला: सोनिया-राहुल के खिलाफ याचिका पर केंद्र को HC का नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -