राम मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर, फिर शुरू हुई ये सुविधा
राम मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर, फिर शुरू हुई ये सुविधा
Share:

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रामनवमी के चलते यहां मंदिर में VVIP सुविधा को कुछ वक़्त के लिए समाप्त कर दिया गया था। आज से फिर इस सुविधा को बहाल कर दिया गया है। यानि मंदिर में VVIP सुविधा एक बार फिर आरम्भ कर दी गई है। बता दें, राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक VIP दर्शन व पास के जरिए होने वाले दर्शन पर पाबंदी लगा दी थी।

15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के जरिए दर्शन व आरती में सम्मिलित होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी गई है। ट्रस्ट ने विशिष्ट दर्शन व सुगम दर्शन की दो नई श्रेणी तय की हैं। इस श्रेणी में दर्शन की सुविधा सुबह 7 बजे से रात नौ बजे के मध्य दो-दो घंटे के छह अलग-अलग स्लॉट में मिलती है।

सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए हर स्लॉट में 100 पास जारी किए जाते हैं। इनमें से 20 पास ऑनलाइन बनते हैं, जबकि 80 पास ट्रस्ट के जरिए बनाए जाते हैं। एक दिन में कुल 600 पास जारी किए जाते हैं। साथ ही रामलला की मंगला, भोग व शयन आरती में सम्मिलित होने के लिए भी पास की सुविधा है। इसके लिए भी हर आरती में सम्मिलित होने के लिए 100 पास जारी किए जाते हैं। इसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से पास बनते हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ। अनिल मिश्र के अनुसार, रामनवमी मेले को देखते हुए बंद की गई सुगम, विशिष्ट दर्शन व आरती पास की व्यवस्था शनिवार से फिर आरम्भ कर दी गई है। पहले की भांति ही पास लेकर भक्त दर्शन को जा सकते हैं।

नवनीत राणा को लेकर संजय राउत का विवादित बयान, कहा- 'नचनिया'

‘मस्जिद’ की चाबियाँ सरकार के पास रहेंगी, पांडववाड़ा मामले में मुस्लिम पक्ष को SC से झटका

ओडिशा में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटी, हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -