मथुरा में अज्ञात लोगो ने तोड़ा वृद्धाओं का आश्रम
मथुरा में अज्ञात लोगो ने तोड़ा वृद्धाओं का आश्रम
Share:

मथुरा : वृन्दावन स्थित भजनकुटी नामक वृद्धाआश्रम में कुछ लोगों ने कथित तौर पर घुसकर मार-पीट की और फिर इसे ढहा दिया। इस आश्रम में विधवा महिलाएं, साधु एवं विद्यार्थी रहते थे। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने आश्रम में घुसकर पहले तो हवा में गोलीबारी की और फिर जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों को बुरी तरह पीटा गया। बताया जा रहा है कि आश्रम के चार साधुओं को हमलावर साथ ले गए। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

भजनकुटी सेवा संस्थान के सेक्रेटरी बालकृष्ण देवाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आश्रम नेपाली समाज के लोगों का है जो करीब ने करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। इस आश्रम में नेपाल से आई करीब 40 विधवाएं और साधु-संत रहते हैं। नेपाली छात्रों को भी यहां संस्कृत एवं हिन्दू धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान पुलिस से भी मदद मांगी गई थी लेकिन उन्होने नही की। घटना के बाद गुस्सा से भरे संतों और लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर बात को संभाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भजनकुटी का पुनर्निर्माण करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ही लोग वहां से हटे। वृन्दावन थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य की शिकायत पर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -