चेहरे के दाग-धब्बे मिटाए इस जादुई मंत्र से
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाए इस जादुई मंत्र से
Share:

अक्सर चेहरे, हाथ, कंधे पर सन स्पॉट और झाइयां उभर जाती है। ऐसे मे किसी महिला के चेहरे पर किसी निशान का होना उसके लिए चिंताजनक  विषय हो जाता है। हलाकि यह स्पॉट से छुटकारा पाने मे काफी समय लगता है पर यह मुश्किल नहीं है। तो आइये आज हम आपको बताते है, घर पर ही आप इस दाग से कैसे छुटकारा पा सकते है और सुंदर त्वचा कैसे पा सकते है। 

चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय

निम्बू का रस 

1. चेहरे पर होने वाले स्पॉट के लिए आप निम्बू के रस का इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि निम्बू का रस ऐसी औषधि है जो कि, आपकी स्किन की सारी प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर देता है। 

2. आप निम्बू के रस को कॉटन के द्वारा स्पॉट पर लगाइए। फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिए। इससे आपके चेहरे के सरे दाग-धब्बे धीरे-धीरे खत्म हो जायेंगे। साथ ही आपकी स्किन का कलर नैचुरली फेयर हो जाएगा।

टमाटर का रस 

टमाटर के रस और निम्बू के रस का मिश्रण हर दिन लगाने से भी चेहरे के दाग धब्बे, डार्क स्किन, फ्रेकले, डार्क पिगमेंटेशन से छुटकारा मिलता है, चेहरे के ब्राउन स्पॉट को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

प्याज़ का रस

प्याज़ एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है, डार्क स्पॉट्स के लिए। एक चम्मच प्याज़ के रस मे दो चम्मच शहद मिलाकर दाग धब्बे पर 15 मिनट के लिए लगाइए। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लीजिए। 

दूध और क्रीम 

चेहरे के डार्क स्पॉट से राहत पाने के लिए आप फटे हुए दूध, क्रीम और शहद का एक मास्क तैयार कर सकते है। इसे चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरो मे  लगाइए। 

मूली 

चेहरे के डार्क स्पॉट को हटाने के लिए आप मूली का उपयोग कर सकते है। इसके लिए मूली के रस को चेहरे के डार्क स्पॉट पर लगाइए और करीब 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लीजिए। इससे आपको बहुत अच्छे और जल्दी रिजल्ट मिलेगा। 

संतरे का रस 

अजवाइन के रस के साथ बराबर मात्रा मे निम्बू का रस, लाल या काले रंग की बेर्री का रस और संतरे का रस ले कर मिश्रण बना लीजिए। अब इस  मिश्रण को चेहरे और गले पर मौजूद स्पॉट पर लगाइए और 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लीजिए। 

पीला सर्सो 

डार्क स्पॉट से छुटकारा पाने के लिए एक और प्रभावी तरीका यह है कि, चेहरे पर पीले सर्सो का लेप लगाएं। इसके लिए पीले सरसों को पीसले और उसे दूध मे मिलाकर फेशियल मास्क बनाइए। अब इसे चेहरे के स्पॉट पर लगाइए तथा 20 मिनट तक इसे लगा रहने दे, फिर सादे पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए। 

स्ट्रॉबेरी और खुबानी 

स्ट्रॉबेरी और खुबानी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को डार्क और रेड स्पॉट पर लगाएं तथा 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को  धो लीजिए। 

लहसुन 

आप चाहे तो डार्क स्पॉट पर एक चम्मच प्याज़ के रस और एक चम्मच लहसुन का रस का मिश्रण बना लीजिए फिर इसको 15 मिनट के लिए दाग  वाली जगह पर सूखने पर सादे पानी से चेहरे को धो लीजिए। चेहरे की रोनक को बनाये रखने के लिए यह बहुत असरदार उपाए है। 

आलू 

कच्चे आलू का रस भी चेहरे के डार्क स्पॉट को आसानी से खत्म करता है। आलू के रस को प्रभावित जगह पर लगाइए और 15 से 20 मिनट के लिए  छोड़ दीजिए। फिर पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए। इससे आपकी स्किन बहुत चमकदार हो जाएँगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -