जायफल क्या है, जायफल के अदभुत लाभ क्या हैं?
जायफल क्या है, जायफल के अदभुत लाभ क्या हैं?
Share:

भारतीय मसाले अपने फायदों की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं जायफल की, जिसका उपयोग आमतौर पर हर घर में होते हैं। जायफल के फायदे को देखते हुए इसे मसाले की बजाय औषधि कहना ज्यादा उचित होगा। चेहरे के दाग धब्बे हटाने से लेकर भूख बढ़ाने तक जायफल के फायदों की लिस्ट बहुत लम्बी है।

आयुर्वेद में भी जायफल के अनेक फायदों का जिक्र मिलता है। जायफल एक जड़ी बूटी है जिसका आकर गोल अंडे के जैसा होता है। जायफल एक बीज है जो जावित्री के अंदर होता है, और हम सब जिस जायफल का उपयोग करते हैं वो वही सुखाया हुआ बीज होता है।

जायफल के फायदे :

अधिकांश लोग जायफल का इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं। जबकि लोगों को जायफल के फायदों की जानकारी काफी कम है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की माने तो जायफल में फाइबर, मैगनीज और विटामिन बी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। आइये जायफल के फायदों पर एक नज़र डालते हैं।

बाल रोग में उपयोगी जायफल का सेवन :

छोटे बच्चों को अनेक तरह की समस्याएं होती रहती हैं और इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जायफल एक उत्तम औषधि है। विशेषज्ञों के अनुसार जायफल को आग में भूनकर मिश्री के साथ मिलाकर थोड़ी मात्रा में बच्चों को देने से उनके सारे विकार दूर होते हैं। इससे बच्चों की शारीरिक शक्ति बढ़ती है।

नोट : बिना डॉक्टर से परामर्श लिए कभी भी छोटे बच्चे को जायफल ना खिलाएं।

बच्चों का दिमाग तेज करता है जायफल :

बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ ही उनका मानसिक विकास होना भी उतना ही ज़रुरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राचीन काल में दिलाग को तेज करने के लिए जायफल का इस्तेमाल टॉनिक के रूप में किया जाता था। जायफल के सेवन से याददाश्त तेज होती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है। यह पढ़ने लिखने वाले बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर आप भी दिमाग तेज करने के लिए जायफल का सेवन करना चाहते हैं

यौन शक्ति बढ़ाने में सहायक है जायफल :

जायफल के फायदे सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं है बल्कि यह वयस्कों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप को अपनी यौन शक्ति (सेक्सुअल पॉवर) में कमजोरी महसूस हो रही है तो जायफल के सेवन से आप इस कमजोरी को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार जायफल के साथ में जावित्री, इलायची, कस्तूरी और केसर को दूध में पकाकर इसका सेवन करने से यौन दुर्बलता दूर होती है।

चेहरे की दाग-धब्बे और झाइयाँ दूर करता है जायफल :

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं या बढ़ती उम्र के कारण झाइयाँ नजर आ रही है तो जायफल इन समस्याओं से निजात दिलाने का आसान घरेलू उपाय है। जायफल को पीसकर और उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है साथ ही दाग धब्बे दूर होते हैं।

नोट : अगर जायफल चेहरे पर लगाने से आपको जलन हो रही है या रैशेज हो रहे हैं तो इसका इस्तेमाल ना करें।

माइग्रेन में होने वाले सिरदर्द से आराम :

माइग्रेन के रोगियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। माइग्रेन का अटैक आने पर लगातार दो तीन दिन तक सिर में तेज दर्द रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार जायफल को पानी में घिसकर सिर पर लेप लगाने से सिरदर्द जल्दी दूर हो जाता है। हालांकि अगर दर्द बहुत ज्यादा हो तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर ना रहें बल्कि नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़े:  सिरदर्द में गोखरू के फायदे

यह सच है कि जायफल के फायदे अनेक हैं लेकिन इसका ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। जायफल की तासीर गर्म होती है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में इसके सेवन से चक्कर आना, तेज प्यास लगना और उल्टी जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में जायफल का सेवन करें और स्वस्थ रहें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -