![प्रेग्नेंसी में कब्ज से छुटकारा दिलाता है गुलकंद](https://media.newstracklive.com/uploads/lifestyle/fashion-and-beauty/Aug/26/big_thumb/Benefits-Of-Gulkand_55dd8612c47c6.png)
गुलकंद सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। गुलकंद औषदी से कम नहीं होता है। शुगर और गुलाब की ताजा फूलों से गुलकंद बनता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद बड़ो से लेकर बच्चो तक के कई समस्या को दूर करता है। अगर आप सिरदर्द, पेटदर्द और तनाव से परेशान है तो आपको गुलकंद से बहुत राहत मिलेगा। जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर तक मे भी गुलकंद का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते है गुलकंद से होने वाले कुछ फायदे।
प्रेग्नेंसी मे-
गुलकंद को अगर प्रेग्नेंसी मे खाया जाए तो ये बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि अक्सर प्रेग्नेंसी मे कब्ज की प्रोब्लेम होती है। तो इसके इस्तेमाल से आपको राहत मिलेगी और पेट साफ रहेगा गुलकंद मे मौजूद शुगर से आंतों में लिक्विड की मात्रा समान रहती है।
बच्चों मे-
गुलकंद बच्चों को भी बहुत फायदा करता है अगर बच्चों मे पेट से जुड़ी कोई समस्या आती है तो दवाईयाँ देने के बजाए आप गुलकंद दे सकते है। ये स्वादिष्ट होता है तो बच्चे इसे आसानी से खा सकते है। इसे आप फलों और सबजियों के साथ दे सकते है।
गुलकंद से और भी बहुत सारी तकलीफ़ों को दूर किया जा सकता है। जैसे कि अगर आपको नाक मे ब्लीडिंग हो रही हो तो आप गुलकंद एनके का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप सनबर्न की समस्या से परेशान है तो गुलकंद लेने से आपको राहत मिलेगा। इससे मुंह के छाले भी ठीक हो जाते है। इतना ही नहीं अगर आप गैस और एसिडिटी से परेशान है तो इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। गुलकंद टॉनिक के समान काम करता है। आप इसे खाने के साथ ले सकते है।