जानिए कर्ड फेस पैक से ब्यूटी के राज़
जानिए कर्ड फेस पैक से ब्यूटी के राज़
Share:

नैन-नक्श भले ही बहुत अट्रैक्टिव न हो, लेकिन अगर त्वचा स्वस्थ और चमकदार है, तो मेकअप के बाद चेहरे पर अलग ही निखार आ जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और नुट्रिशयस फ़ूड के साथ ही घरेलु नुस्खे की भी जरुरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही फ़ूड इंग्रेडिएंट के बारे में बताने जा रहे है। जो हर घर में आसानी से पाया जाता है। तो आइए जानते है कर्ड फेस पैक के बारे में। 

जानिए कर्ड फेस पैक से ब्यूटी के राज़ 

सिर्फ कर्ड 

कर्ड त्वचा पर मॉइस्चराइजर का काम करती है यानि त्वचा की नमी लौटाती है और त्वचा को मुलायम बनाती है। उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार बनता है।  

खीरा और दही 

दही और खीरे से बेहतर फेस मास्क नहीं हो सकता, दही में जहाँ लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पिम्पल्स और रूखी त्वचा से लड़ने में फायदेमंद होते है। खीरा भी त्वचा में नमी बने रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों को मिला कर फेस पैक बनाए, चेहरे पर लगाए और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। 

ओट्स + शहद + दही 

ओट्स और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर कुछ बुँदे शहद की डाले। फिर इससे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट के लिए छोड़ दे। यह हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। इससे चेहरा साफ़ और बेदाग़ होगा जिससे लोग प्यार करने लगेगे। 

स्ट्रॉबेरी + दही 

2 स्ट्रॉबेरी लें अच्छे से मसल दे फिर एक स्पून शहद और एक स्पून दही मिलाए। अब इससे चेहरे पर लगाए और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दे। स्ट्रॉबेरी खाने में टेस्टी होती है उतनी ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। यह त्वचा को नमी देती है और चमकदार बनती है। 

टोमेटो + शहद + दही 

टोमेटो, शहद और दही से बना फेस पैक आपकी त्वचा को चमकदार और नमी देता है। एक टमाटर लें इसे मसल लें और इसमे एक स्पून शहद और दही  मिलाए। अब इससे अपने चेहरे पर लगा कर रखे। इसमें आप बादाम का तेल भी मिला सकती है अगर आपको शहद न मिले तो। 

एप्पल + शहद + दही 

एप्पल त्वचा के लिए बहुत लाभकारी रहा है, इसमें पाये जाने वाले विटामिन त्वचा को रूखा होने से बचाते है और अगर इसमें थोड़ा सा शहद और दही मिला  दिया जाए, तो उसे आपकी स्किन पर अच्छा ग्लो आएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -