आराम पर मुख्यमंत्री बादल
आराम पर मुख्यमंत्री बादल
Share:

चंडीगढ़ : स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आराम पर है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। इसके कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिये गये है। बुधवार को भी बादल ने चिकित्सकों से जांच कराई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बादल फतेहगढ़ चूड़िया और नवांशहर में संगत दर्शन के लिये गये थे, वहां अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बादल के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चिंता की बात नहीं है, लेकिन उन्हें अभी कुछ दिन आराम की जरूरत है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को भी चिकित्सकों ने बादल की जांच की है।

फिलहाल 1 अक्टुबर तक उनके सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। बताया गया है कि बादल इससे पहले भी तीन बार बीमार हो चुके है, लेकिन चिकित्सकों की सलाह के बाद भी उन्होंने अपने किसी कार्यक्रम को निरस्त नहीं किया था। अब उनका स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया है, इसलिये चिकित्सकों ने उन्हें हर हाल में आराम करने की सलाह दी है।

जिधर टुकड़ा फेंको उधर चल जाते है सिदधू : प्रकाश सिंह बादल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -