विधानसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी रूपा गांगुली पर हमला
विधानसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी रूपा गांगुली पर हमला
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेताओं पर हमले का दौर प्रारंभ हो गया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी और अभिनेत्री रूपा गांगुली पर हमला कर दिया गया। रूपा गांगुली को सिर में चोटें आईं। हमले में घायल होने पर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा हमले करवाने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव सामने आने के बाद इस तरह का दूसरा बड़ा हमला होने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार रूपा गांगुली पर इस तरह का हमला तब हुआ जब वे दक्षिण 24 परगना के काकदीप से लौट रही थीं। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। दरअसल वे यहां पर राजनीतिक हिंसा में प्रभावित हुए लोगों से मिलने पहुंची थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में रूपा गांगुली को हावड़ा-उत्तर की विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस की नेता लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने जीत दर्ज की। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के हमलों के खिलाफ वह प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह का विरोध करने का निर्णय भी लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -