केंद्र और राज्य की लड़ाई से दिल्ली का ही है नुकसान
केंद्र और राज्य की लड़ाई से दिल्ली का ही है नुकसान
Share:

नई दिल्ली : केंद्र की राजग सरकार और दिल्ली राज्य सरकार के बीच टकराव को लेकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि इस तरह के विवादों से दिल्ली का ही नुकसान हो रहा है। नियुक्ति की लड़ाई को लेकर विवाद सामने आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार नियुक्ति की लड़ाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जिस तरह का विवाद है उसे जल्द सुलझा लेना चाहिए। यही नहीं केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी करने के मामले में कुछ संदेह जरूर होता है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि ऐसे मामलों में कई तरह की परेशानियां आती हैं तो वे टेलीफोन पर संपर्क कर लेती थीं।

यही नहीं शहरी विकास मंत्रालय में परेशानी आती थी यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि इस तरह के मामले सुलझ भी जाते हैं। हालांकि शासन चलाना बेहद कठिन है लेकिन पिछली सरकार के कार्यों से सीखा जा सकता है और मैंने 15 साल तक अधिकारों के साथ सरकार का संचालन किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आप के सौ दिन, भाजपा का एक वर्ष इस तरह की बातों से जनता का ध्यान मुश्किलों से हटाया जाता है। यही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जिस तरह से स्थानांतरण की इंडस्ट्री संचालित होने की बात कही है यदि ऐसा है तो दिल्ली की राज्य सरकार तो उन्हीें की है वे कार्रवाई कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -