आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री में मच इस बात को लेकर बवाल
आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री में मच इस बात को लेकर बवाल
Share:

विश्व की IPHONE बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्‍टरी में उपद्रव हो गया है। चीन के हेनान प्रांत के झेंगझोऊ स्थित फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी के कर्मचारी सख्‍त कोविड प्रतिबंधों, वेतन न मिलने और कोरोना संक्रमण के तेजी फैलने से घबराहट में बने हुए है और फैक्‍टरी में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिसमे कर्मचारियों को पुलिस से टकराते साफ देखा जा सकता है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन, ऐपल समेत कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए गैजेट्स को असेंबल करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी है।

खबरों कहना है कि मध्‍य चीन में स्थित फॉक्‍सकॉन की इस फैक्‍टरी को IPHONE  सिटी भी बोला जाता है। इस फैक्‍टरी में तकरीबन 2 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी कार्य कर रहे रहे है। इस फैक्‍टरी में सबसे अधिक आईफोन असेंबल किए जाते हैं। झेंगझोऊ इलाके में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के उपरांत से ही सख्‍त लॉकडाउन लगा दिया है। फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी में भी इन प्रतिबंधों के साये में ही काम हो रहा है।

 

पुलिस से भिड़े कर्मचारी: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नजर आ रहे है कि दर्जनों कर्मचारी एक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे लगा रहे हैं। दंगारोधी पुलिस भी वहां तैनात दिखाई दे रहे है। पुलिसकर्मियों के साथ भी कर्मचारियों की झड़प हो चुकी है। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।

WHATSAPP पर जुड़े कुछ और खास फीचर्स, जानिए क्या है खासियत

AIRTEL ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बढ़ा दिए प्लान्स के दाम

क्या आप भी QR स्कैन करके करते है पेमेंट तो हो जाएं सावधान, वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -