कोरोना से एक और मशहूर कलाकार की गई जान, मनोरंजन जगत में छाया मातम
कोरोना से एक और मशहूर कलाकार की गई जान, मनोरंजन जगत में छाया मातम
Share:

कोरोना महामारी के प्रकोप से देशभर में आतंक मचा है। लोगों को ऐसा लगा था कि वर्ष 2020 जाने के पश्चात् इस संक्रमण से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। वर्ष 2021 में ये वायरस विकराल रूप ले चुका है। क्या बड़ा क्या छोटा, क्या अमीर, क्या गरीब, हर कोई इस वायरस से परेशान है। जो इसकी चपेट में आ रहा है उसके लिए मौजूदा स्थिति के अनुसार कठिनाइयां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कई सारे लोगों ने बीते कुछ वक़्त में कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। इस फेहरिश्त में एक नाम भोजपुरी जगत के नामी गीतकार श्याम देहाती का जुड़ गया है। 

भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती की कोरोना से मृत्यु हो गई है। इस सुचना से भोजपुरी सिनेमा जगत में शोक की लहर देखने को मिल रही है। श्याम देहाती के देहांत पर भोजपुरी जगत के कई स्टार्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। भोजपुरी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी इस दुखद खबर पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि- बहुत दुःख हुआ है सुनकर। अब श्याम देहाती जी हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति...

बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी जगत का बड़ा नाम हैं तथा इंस्टाग्राम पर उनके फैन फॉलोअर्स भी बहुत अधिक हैं। कोरोना संकट में उन्होंने अपने खास साथी तथा गीतकार को खो दिया। उनकी पोस्ट पर प्रशंसक भी बहुत मायूस तथा दुखी दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड जगत की तरह भोजपुरी जगत भी कोरोना की मार झेल रही है। कुछ समय पहले ये जानकारी आई थी कि दिग्गज गायक-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड में सोनू सूद, अर्जुन रामपाल तथा सुमित व्यास मौजूदा वक़्त में कोरोना संक्रमित है।

श्याम सिंह रॉय अपने नए प्रोजेक्ट में हुए व्यस्त

साउथ एक्टर राम चरण ने इस वजह से सभी शूटिंग प्रोजेक्ट्स को किया रद्द

इस दिन रिलीज़ हो सकती है अखिल अक्किनेनी की नई मूवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -