असम राइफल्स के जवानों में छिड़ी बहस, तभी एक ने बरसा दी गोलियां और फिर...
असम राइफल्स के जवानों में छिड़ी बहस, तभी एक ने बरसा दी गोलियां और फिर...
Share:

हिंसाग्रस्त मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया। इसमें दो जवानों की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि पांच अन्य जवान जख्मी हो गए। जख्मियों का उपचार किया जा रहा है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है। घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक क्षेत्र  में हुई। पुलिस ने बुधवार को यह सूचना दी।

खबरों का कहना है कि असम राइफल्स ने दो जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने इस बारें में बोला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना जरुरी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलना शुरू कर दी। 

इतना ही नहीं अपने सहकर्मियों को गोली मारने से पहले शिविर स्थल पर उनके मध्य तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के बीच अचानक उसने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें असम राइफल्स के 5 जवान गोली लगने से जख्मी हो गए। यह भी पता चला है कि दो जवानों ने चोटों की वजह से दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी असम राइफल्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से आगे के उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

मर्सिडीज-बेंज की ये दो लग्जरी कारें 31 जनवरी को होंगी लॉन्च, किन फीचर्स से होंगी ये सुविधाएं? यहां जानिए

ADAS सिस्टम के साथ बाजार में उपलब्ध हैं ये 5 बेहतरीन कारें, देखें पूरी लिस्ट

कार के केबिन में मिलने वाले इन फीचर्स का इस्तेमाल जानकर आप हैरान रह जाएंगे, सिर्फ इशारों से होता है काम!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -