शाह ने किया जेटली का समर्थन
शाह ने किया जेटली का समर्थन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली आम आदमी पार्टी और सांसद कीर्ति आज़ाद के हमलों से घिर गए हैं लेकिन उनके द्वारा आम आदमी पार्टी के खिलाफ मानहानि का वाद दायर कर दिया गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा यह भी कहा गया कि जेटली की छवि को मिट्टी में मिलने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह का प्रयास सफल नहीं हो सकेगा।

अमित शाह ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जांच पैनल बैठाने और विधानसभा का विशेष सत्र निमंत्रित करने का निर्णय भी लिया है। डीडीसीए आखिर किस तरह से दिल्ली सरकार के अधीन कार्य करता है। यह देखने की बात है।

अमित शाह ने कहा कि जेटली का सामाजिक जीवन अच्छा है वह दागदार नहीं है। उन्होंने इस मामले में मानहानि तक दायर की है। भाजपा जेटली के साथ है। आप इस मसले को जबरन राजनीतिक रंग देने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -