गुजरात में PM मोदी की तारीफ करते नहीं थके अमित शाह, जानिए क्या-क्या कहा?
गुजरात में PM मोदी की तारीफ करते नहीं थके अमित शाह, जानिए क्या-क्या कहा?
Share:

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर हैं। जी हाँ और आज उन्होंने ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, 'जब तक व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। जब तक क्षेत्र का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। व्यक्ति के जीवन को सुविधापूर्ण बनाना, क्षेत्र और गांव का विकास करना तब जाकर ग्रामीण विकास की ये कल्पना पूरी होती है।' इसी के साथ यहाँ कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, ''देश के ग्रामीण विकास को गति देना, देश के अर्थतंत्र में ग्रामीण विकास को कंट्रीब्यूटर बनाना और ग्रामीण विकास के माध्यम से गांव में रहते हुए हर व्यक्ति को समृद्धि की ओर ले जाना, ये किए बगैर देश कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता है। आज आप लोग समाज जीवन में यहां से शिक्षित होकर जा रहे हैं। अच्छा जीवन जीने का आपको अधिकार है, मगर उसके साथ-साथ कुछ समय उनके लिए भी निकालना जिनके लिए अभी भी अच्छा जीवन स्वप्न है, जिनके लिए अभी भी शिक्षा एक स्वप्न है। अपने साथ-साथ उनका भी विचार करिएगा।''

आगे उन्होंने कहा- ''ग्रामीण विकास का पहलू है गांव को सुविधायुक्त बनाना। इसके लिए गांव की दूर-दराज से कनेक्टिविटी ज़रूरी है। गांव में बिजली नहीं थी, एक आइसक्रीम की दुकान किसी को खोलनी है तो वो नहीं खोल सकता। क्या गांव के युवाओं को आइसक्रीम की दुकान खोलने का अधिकार नहीं है?'' इसी के साथ अमित शाह ने यह भी कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास के लिए एक संपूर्ण ग्रामीण विकास कैसे हो सकता है इसकी कल्पना देश और दुनिया के सामने रखने का काम किया है। जब तक व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। जब तक क्षेत्र का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। व्यक्ति के जीवन को सुविधापूर्ण बनाना, क्षेत्र और गांव का विकास करना तब जाकर ग्रामीण विकास की ये कल्पना पूरी होती है।''

वहीं अंत में अमित शाह ने कहा कि ''पीएम मोदी ने हर घर में बिजली, शौचालय पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार देश के हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम कर रही है। व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए मोदी सरकार ने 8 साल से तक बहुत कुछ काम किया है। मोदी जी ने 8 साल में देश के हर कोने-कोने में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलवाएं।''

फिर बदलेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम ! गुजरात चुनाव से पहले उठी सियासी मांग

भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर

भाजपा के 'करीब' होता जा रहा पसमांदा मुसलमान, बोले- पीएम मोदी हमारा दर्द समझ सकते हैं।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -