पटरियों पर मोर्टार मिलने से मचा हड़कंप
पटरियों पर मोर्टार मिलने से मचा हड़कंप
Share:

कुरूक्षेत्र : लंबे समय से देशभर में आतंकी साजिशों को अंजाम देने की धमकियां देते रहे हैं। जिसके चलते देश के प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। मगर आज कुरूक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों में हंगामा मच गया जब उन्हें कुरूक्षेत्र जिले में रेल की पटरियों पर 51 एमए के 7 जिंदा मोर्टार मिलने की जानकारी लगी। इस दौरान सूचना मिलते ही बम डिस्पोज़ल स्क्वाॅड और पुलिस दल जीआरपी व आरपीएफ दस्ते के साथ पहुंचा। घटना के बाद एहतियातन दिल्ली अंबाला रूट पर डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा दस्ते ने मोर्टार बरामद कर लिए हैं। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि आखिर स्टेशन के समीप मोर्टार कैसे आए। माना जा रहा है कि ये मोर्टार सेना के हो सकते हैं। दरअसल मामला तब सामने आया जब पटरी के समीप खेल रहे कुछ बच्चों ने क्षेत्र में एक डिब्बा पड़ा देखा। जब बच्चों ने इस डब्बे को खोला तो कुछ संदिग्ध वस्तु नज़र आई।

जिसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों और अपने परिजन को इस बात की जानकारी दी। मामले को लेकर लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने रेल यातायात रूकवाकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी। कुछ ही देर में दल वहां पहुंचा और उन्होंने संदिग्ध वस्तु की जांच की। मामले में सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। डेढ़ से दो घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर रेल यातायात बहाल किया गया। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से गंतव्य तक पहुंची। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -