अखिलेश यादव रथ लेकर पहुंचेंगे जनता के बीच
अखिलेश यादव रथ लेकर पहुंचेंगे जनता के बीच
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बड़े पैमाने पर विभिन्न दलों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। मगर अब तक समाजवादी पार्टी अपना चुनाव प्रचार तेजी से प्रारंभ नहीं कर पाई थी लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी रथ यात्रा की घोषणा कर दी।

सीएम अखिलेश यादव को लेकर जानकारी सामने आई है कि वे 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश में अपनी रथ यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगी।

इसे समाजवादी विकास रथ यात्रा नाम दिया गया है। वर्ष 2012 में पार्टी द्वारा रथ यात्रा प्रारंभ करने के बाद माना जा रहा था कि पार्टी अब हर चुनाव में रथ यात्रा निकालेगी। अब अखिलेश यादव जनता से फिर सपा सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार में सरकार के कार्यों का उल्लेख और राज्य के विकास का वर्णन हो सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -