कांग्रेस का मोदी पर निशाना ,आसियान में लगाया उल्टा तिरंगा
कांग्रेस का मोदी पर निशाना ,आसियान में लगाया उल्टा तिरंगा
Share:

नई दिल्ली: मलेशिया में भारतीय तिरंगे के अपमान के मामले में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा कि इंटरनेशनल फोरम में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी झंडा नहीं कैमरा देखने में ज्यादा भरोसा रखते हैं। यह अपमानित करने वाला है।

दरअसल मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चल रहे 13वें आसियान-इंडिया समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुचें...जहां पर भारत का उल्टा तिरंगा लगाने का मामला सामने आया है। यह उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात कर रहे थे।

जापान के पीएम शिंजो आबे जहां पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे वहां दोनों देशों के झंडे लगाए गए थे। लेकिन झंडा लगाने वाले से गलती ये हुई कि उसने भारत का तिरंगा झंडा उल्टा लगाया हुआ था। आबे का ध्यान भारत के उल्टे झंडे पर गया और बहुत देर तक वह इंडे को देखते भी रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -