'फेरों के बाद मांग भरी और लग्न बेदी को मार दी लात', MP में शादी के दौरान मचा बवाल
'फेरों के बाद मांग भरी और लग्न बेदी को मार दी लात', MP में शादी के दौरान मचा बवाल
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक शादी कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने दुल्हन संग फेरे लेने और मांग भरने के पश्चात् अचानक लग्न वेदी को लात मार दी। फिर दूल्हा दुल्हन को छोड़ कर चला गया तथा बारात भी खाली हाथ लौट गई। शनिवार देर रात हुए घानाक्रम के पश्चात् बैंक्वेट हॉल में हंगामे की स्थिति बन गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर दहेज में 20 लाख रुपये मांगने का इल्जाम लगाया है। बात यहीं समाप्त नहीं हुई देर रात दुल्हन पक्ष ने शहर कोतवाली पहुंचकर दूल्हे समेत उसके पिता व अन्य लोगों को खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सदमे से बेहोश हुई दुल्हन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

खंडवा निवासी दुल्हन की मां रेखा मंडलोई ने बताया कि उनकी बेटी रक्षा का विवाह खरगोन निवासी आनंद गराशे से तय हुआ था। लगभग 2 वर्ष पहले सगाई हुई थी। शनिवार रात दोनों की शादी शहर के नूतन नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में हो रही थी। इसमें शादी के पश्चात् लगन के वक़्त दूल्हे आनंद गराशे एवं उसके पिता कसल गराशे, बलराम गराशे, श्याम गराशे, भरत गराशे ने दहेज के रूप में 20 लाख रुपये देने की मांग की, जो हम नहीं दे सके। इस पर पहले दूल्हे के परिजन कार्यक्रम स्थल से चले गए। बाद में उन्होंने दूल्हे को मोबाइल फोन पर कॉल किया। इस पर दूल्हे आनंद ने फेरे लेने एवं दुल्हन की मांग भरने के पश्चात् तलवार निकाली एवं लग्न वेदी को लात मारी और वह भी शादी छोड़ कर चला गया।

वही दूल्हे के भाई भरत गराशे ने बताया कि हमने दहेज की मांग पूरी नहीं की है। हमारे बीच पहले तय हुआ था कि कुछ लोगों को शादी में नहीं बुलाना है, बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने उन लोगों को शादी में बुलाया। इस पर दूल्हा स्टेज पर नहीं बैठना चाहता था, किन्तु दुल्हन के मामा पक्ष ने दूल्हे के साथ विवाद किया तथा अपशब्द भी कहे। दुल्हन के घरवालों ने बताया कि पहले हमने दूल्हा पक्ष को खंडवा बारात लाने के लिए कहा था, मगर उन्होंने हमें खरगोन बुलवाया। उनकी मांग अनुसार हमने कर्ज लेकर बैंक्वेट हॉल, दावत एवं दहेज के सामान का इंतजाम किया था। शादी हो जाने के बाद अचानक दूल्हे के पिता, ताऊ एवं अन्य परिजनों ने 20 लाख रुपए की मांग करने लगे, जो हम पूरी नहीं कर पाए। इस पर वे लोग शादी कार्यक्रम छोड़कर चले गए। विवाद होने से पहले उन्होंने सारे कैमरे बंद करवा दिए थे। इस पर शनिवार देर रात को थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शादी कार्यक्रम में हुए हंगामे के पश्चात् दुल्हन रक्षा मंडलोई बेहोश हो गई। उसे देर रात जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। रविवार प्रातः भी चिकित्सालय में हंगामे की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूल्हा व उसके साथ महिलाएं चिकित्सालय आई थीं। दूल्हे ने बदहवास हाल दुल्हन रक्षा का हाथ पकड़ा तथा महिलाओं ने हंगामा किया। वे समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इधर कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने कहा कि दुल्हन पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है। फिर गिरफ्तारियां की जाएगी।

उदित राज हाय-हाय..! कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही किया प्रदर्शन, कन्हैया कुमार का भी भारी विरोध

केजरीवाल के शुगर लेवल पर मचा सियासी भूचाल, अब आतिशी मार्लेना ने AIIMS के डॉक्टर पर ही उठा दिए सवाल

200 फीट खाई में गिरी तेज रफ़्तार कार, 4 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -