'500 साल बाद आज देश में नया माहौल है', असम रैली में बोले PM मोदी
'500 साल बाद आज देश में नया माहौल है', असम रैली में बोले PM मोदी
Share:

गुवाहाटी: लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे। यहां उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं दी तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर में मनाए जा रहे उत्सव का भी जिक्र किया। असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट में विकास एवं शांति की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज यह राज्य मोदी की गारंटी का गवाह बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने केवल परेशानियां दी थी, आज उस नार्थ ईस्ट को हमारी सरकार ने संभावनाओं का नया द्वार बना दिया है। पीएम ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के साथ साथ पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है।

इसी के साथ पीएम मोदी ने असम के किसानों के लिए भी खुशखबरी सुनाई। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों के किसानों की भांति असम के किसानों के कल्याण के लिए भी हमारी सरकार ने कई अहम काम किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत 5,400 करोड़ से अधिक राशि स्थानन्तरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में बिना किसी पक्षपात के किसानों के कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 सालों की प्रतीक्षा खत्म हुई है। प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। आज प्रभु राम का सूर्य तिलक हुआ है तथा अयोध्या की पवित्र नगरी में जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ है। 

प्रधानमंत्री मोदी के कहा कि आज पूरे देश में एक नया माहौल है तथा प्रभु श्री राम का यह जन्मदिन 500 वर्ष पश्चात् आया है, जब उन्हें अपना जन्मदिन अपने घर में मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार विकास के मंत्र पर काम करती है। NDA सरकार की योजनाओं में कोई पक्षपात नहीं होता, उनका लाभ हर किसी को मिलता है। उन्होंने कहा कि अब NDA ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 5 सालों में निर्धन लोगों के लिए 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएंगे।

पिता ने अपने डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, बताई चौंकाने वाली वजह

पुलिस ने की लग्जरी बस की जाँच, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश

इस साल ढेर हुए 79 नक्सली, टारगेट पर हैं ये नक्सली कमांडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -