वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह बढाए अपने दांपत्य जीवन में प्यार
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह बढाए अपने दांपत्य जीवन में प्यार
Share:

यदि के बीच प्यार बना रहे तो पुरे घर में खुशहाली बनी रहती है यह भी इसी तरह सत्य है की हम हमारे जीवन का अधिकांश समय बेड रूम में ही बीतता है इसीलिए हमें बेडरूम में भी वास्तु अनुसार सुझाये गए उपाय अपनाने चाहिए तो आइये हम आपको बताते है किस तरह से वास्तु टिप्स अपनाकर आप बना सकते है आपके परिवार को खुशियों से परिपूर्ण और आपके दांपत्य जीवन को खुशहाल। 

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व की ओर तथा दक्षिण की ओर मुख करके सोना सुखदायक होता है। उत्तर की ओर मुख करके नहीं सोना चाहिए। उत्तर की ओर मुख करके सोने से नींद नहीं आती है और आती है तो बुरे सपने आते हैं। घर का मुख्य बेडरूम सदैव पश्चिम-दक्षिण कोण में बनाना चाहिए। मुख्य बेडरूम वह होता है, जिसमें गृहस्वामी सोता है। 

2. बेड रूम में कभी भी कचरा या कबाड़ जमा ना होने दे इससे नकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

3. बेड रूम में हमेशा खिड़की जरुर होना चाहिए तथा यह भी ध्यान रखे की खिड़की के पास कभी भी ड्रेसिंग टेबल  ना रखे। 

4. पलंग के पीछे कभी भी कांच नहीं होना चाहिए। बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में क्रिस्टल ग्लास के बने झाडफ़ानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लाल बल्ब लगाएं। ये बहुत ही खास उपाय है। बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में हमेशा पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करना बेहतर रहता है। पर्दे,कुशन, खिड़कियों आदि में इनका उपयोग ठीक रहता है। लाल रंग रोमांस को दर्शाता है। अगर इसका प्रयोग ज्यादा गहरा लगे तो गुलाबी रंग करवा लें। 

5. आदर्शवादी चित्र आत्मबल को बढ़ाते हैं और दांपत्य जीवन भी आनन्दमय व विश्वस्त बना रहता है। इसलिए बेडरूम में राधाकृष्ण की तस्वीर लगाएं तो बेहतर रहेगा। बेडरूम में पलंग इस प्रकार रखें कि वह दरवाजे के पास न हो, ऐसा होने से मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -