कभी अभिषेक करिश्मा भी हुआ करते थे साथ
कभी अभिषेक करिश्मा भी हुआ करते थे साथ
Share:

अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से बहुत प्यार करते है। अभिषेक का पहला प्यार कौन थी क्या आप जानते है नहीं ना हम आपको बताते है करिश्मा कपूर अभिषेक का पहला प्यार थी। सभी को इनके प्यार के बारे मे पता है। करिश्मा और अभिषेक की तो सगाई भी हो गई थी पर इन दोनों की शादी नहीं हो पाई। करिश्मा और अभिषेक बचपन से एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे। 

दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। अभिषेक की बहन की शादी के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। अभिषेक की बहन श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के लड़के के साथ हुई है। दोनों ने अपने प्यार के बारे मे किसी को नहीं बताया था। अभिषेक को अपनी बहन की शादी के बाद फिल्म 'रेफ्यूजी' मिली। इस फिल्म मे अभिषेक के साथ करिश्मा की छोटी बहन करीना ने काम किया था। 

फिल्म के दौरान करीना भी अभिषेक को जिजू बोलती थी। करीना और अभिषेक की फिल्म को लोगो ने पसंद नहीं किया था उनकी यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे के ज्यादा करीब आ गए थे। अमिताभ बच्चन ने इन दोनों की सगाई की घोषणा अपने जन्मदिन पर की। अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो चुकी थी। लेकिन करिश्मा कपूर की माँ अभिषेक को इतना पसंद नहीं करती थी। अभिषेक की उस समय सारी फिल्मे फ्लॉप हो रही थी। इसलिए बबीता को अभिषेक इतने पसंद नहीं थे। 

करिश्मा कपूर उस समय की सुपरहिट फिल्मे देने वाली हीरोइन थी। बबीता को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता थी उन्हे इस बात का डर सता रहा था कि अभिषेक अगर बॉलीवुड मे अच्छी जगह नहीं बना पाये तो क्या होगा। करिश्मा ने भी अपनी माँ की बात सुन ली और सगाई तोड़ने के लिये हाँ कर दिया। सगाई तोड़ने पर कपूर और बच्चन परिवार मे बहुत लड़ाई भी हुई। बाद मे करिश्मा कपूर ने एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद अभिषेक और करिश्मा की प्रेम कहानी का अंत हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -