अगवा पुलिसकर्मियों के शव बरामद, नक्सलियों ने की हत्या
अगवा पुलिसकर्मियों के शव बरामद, नक्सलियों ने की हत्या
Share:

रायपुर : राज्य में एक बार फिर नक्सलवाद हावी नज़र आ रहा है। नक्सलियों ने फिर से मौत का खेल खेला है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। मामले को लेकर कहा गया है कि बीते समय नक्सलियों द्वारा चार पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद उनके शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सतनापल्ली क्षेत्र में नक्सलियों ने करीब 4 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों का बीजापुर के रास्ते अपहरण कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार इस बस में कुछ पुलिसकर्मी सवार थे। नक्सलियों ने रास्ते में उन्हें उतरवाकर पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। इस दौरान नागरिकों ने उनका विरोध किया। मगर हथियारबंद नक्सली पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले गए। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस दल ने कार्रवाई कर पुलिसकर्मियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी। मगर कुछ समय बाद ही जवानों के शव यहां से बरामद किए गए। पुलिसकमर्मियों ने बताया कि ये शव उन पुलिसकर्मियों के थे, जिन्हें इसी बस में से अगवा किया गया था। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -