आज इस एक राशिवालों के जीवन में है सुख ही सुख, जानिए अपना राशिफल
आज इस एक राशिवालों के जीवन में है सुख ही सुख, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 30 मार्च का राशिफल।

30 मार्च का राशिफल-

मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। कुछ खास होने वाला है।

वृषभ राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।

मिथुन राशि- आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सावधानी बरतें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कर्क राशि- घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।


सिंह राशि- आज आय के साधन में बढ़ोतरी हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। इसके अलावा आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि- आज नौकरी के लिए जाने में कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुख में वृद्धि हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन हो सकता है।

तुला राशि- आज किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। इसके अलावा धन की प्राप्ति हो सकती है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपका मन अशान्त रहेगा। म‍ि‍त्रों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आप धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। इसके अलावा कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। आज संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आज पारिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।


मकर राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य अधिक हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आज व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ें से बचने का प्रयास करें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आज स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन आलस्य परेशान कर सकता है। आज आपकी धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।

मीन राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसके अलावा किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। कर्ज लेने से बचें। धार्मिक कार्य होंगे और मीठे खानपान में रुचि‍ रहेगी। इसके अलावा नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकते हैं।

10 अप्रैल को है राम नवमी, जरूर करें श्री राम चालीसा का पाठ

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले जान लें यह 6 नियम

कलावा धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा उल्टा असर!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -