Sep 18 2016 02:50 PM
हमारे देश में शादी को लेकर कई तरह की परम्पराए बनाई गयी है। शादी हमेशा रीती रिवाजो से ही होती आई है। शादी में कई तरह के रीती रिवाज निभाए जाते है। शादी हमेशा जिन्दा लोगो की होती है। लेकिन हमारे देश में एक जगह ऐसी भी है जहां जिंदा नहीं बल्कि मृत लोगों की शादी की जाती है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ऐसी अनोखी शादियां रचाई जाती हैं।
यहां मरने के बाद बारात आती है और पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी होती है। यहां नटबाजी समाज में परम्परा है जिसके तहत जीवित बच्चों की नहीं बल्कि मरने के बाद धूमधाम से शादी की जाती है। यह परम्परा सालों से चली आ रही है। हाल ही में मीरपुर में एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी रचाई जिसकी करीब 18 साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी मृतक बेटी के लिए मृतक दूल्हा भी ढूंढ़ा। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन की जगह प्रतीकात्मक रूप के लिए गुड्डा-गुडिय़ा रखे जाते है। और फिर पूरे रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी रचाई जाती है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED