जानिए, क्या कहता है 31 अक्टूबर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 31 अक्टूबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 31 अक्टूबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1982 - पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 - फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

31 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1875 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री
1889 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1922 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
1943 - जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष
1962 - सर्बानन्द सोनोवाल - असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं।

31 अक्टूबर को हुए निधन
1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना
1984 - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री
2005 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार

ये भी पढ़ें-

UNDP में 314 पद के लिए निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन

सफल भविष्य के करियर टिप्स

12वीं पास के लिए जूनियर असिस्टेंट पद पर भर्ती

 

करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -