कर्नाटक में 99 प्रतिशत मतदान
कर्नाटक में 99 प्रतिशत मतदान
Share:

कर्नाटक। कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में रिकाॅर्ड 99 प्रतिशत मतदान किया गया। निर्वाचन आयोग के अधिकारी द्वारा कहा गया कि मतदान प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ - चढ़कर भागीदारी की। मतदान की प्रक्रिया करीब 8 घंटे तक चली। राज्यभर की 25 विधान परिषदों में करीब 107123 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की दर 99 प्रतिशत तक रही। मतगणना 30 दिसंबर को होनी है।

चुनाव में 8 महिलाओं समेत करीब 125 उम्मीदवार हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस दल ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। जनता दल सेक्युलर 18 सीटों पर चुनाव लड़ने लगी है। 75 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस की 28 सीटें दर्शाई गई हैं।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की 30, जेडीएस की 12 सीटें हैं दूसरी ओर 4 निर्दलीय प्रतयाशी भी चुनाव में सामने हैं। उल्लेखनीय है कि मतदाताओं को इस क्षेत्र में जागरूक बनाया गया है। कर्नाटक में लोग बड़े पैमाने पर मतदान करने के लिए उतरे। प्रत्याशियों में भी चुनाव को लेकर उत्साह था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -