शहनाज़ गिल पर चढ़ा 90s का फीवर

शहनाज़ गिल पर चढ़ा 90s का फीवर
Share:

शहनाज गिल की चुलबुली अदाएं हर किसी को अपना दीवाना बना रही है। सच कहें तो  बिग बॉस में उनकी यही क्यूटनेस सबके दिलों को भा चुकी थीं और इसी वजह से शहनाज सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि मुंबई में भी अब अपना अलग नाम कमा चुकी है। इन दिनों शहनाज का इंस्टाग्राम पर एक अलग ही रूप देखने के लिए मिला है और इस बार तो शहनाज पर 90s की खुमारी छा गई है। वो बन गई हैं शिल्पा शेट्टी और शाहरुख बने अपने दोस्त से पूछ रही हैं एक प्रश्न। 

शिल्पा-शाहरुख के गाने पर किया डांस: अपनी लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान की मूवी बाजीगर के हिट गाने पर डांस करती दिखाई दे रहा है। वहीं इस वीडियो में जहां वो शिल्पा शेट्टी बनी हैं तो वहीं उनके शाहरुख भी किसी से कम नहीं। शहनाज और उनके दोस्त की ये वीडियो बहुत पसंद आ रही है। 

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। कभी अपनी क्यूटनेस से तो कभी अपनी बोल्डनेस से शहनाज लाइमलाइट में बनी हुई है। बिग बॉस 13 के उपरांत शहनाज गिल ने किसी रियलिटी शो में भाग नहीं लिया ना ही वो किसी टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।  जिसके उपरांत ये लोगों का प्यार ही है कि शहनाज लोगों के दिलों में बसती हैं। 

 

करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू: सबकी पसंदीदा शहनाज गिल के सपने बड़े हैं और वो उन सपनों के साकार होने से बस कुछ ही कदम पीछे है। शहनाज मूवीज में काम करना चाहती हैं और अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं मूवी कभी ईद कभी दीवाली से। सलमान खान की इस  मूवी में शहनाज की एंट्री हो चुकी है। जो अगले वर्ष ईद पर रिलीज की जाने वाली है। शहनाज खान परिवार के बहुत क्लोज आ चुकी हैं। वो सलमान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी से लेकर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्डिया एंड्रियानी तक की बर्थडे पार्टी का भाग बनी थी। 

ललित मोदी के इजहार-ए-इश्क़ के बाद अब सुष्मिता ने किया ये काम, देखकर लगेगा झटका

समुद्र के किनारे बैकलेस नजर आई मौनी, वायरल हुई फोटो

रिलीज के कुछ समय बाद ही यूट्यूब पर छाया Laal Singh Chaddha का नया गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -