कांग्रेस की मशाल रैली में 8 छात्र झुलसे ! राहुल गांधी के समर्थन में हुआ था आयोजन
कांग्रेस की मशाल रैली में 8 छात्र झुलसे ! राहुल गांधी के समर्थन में हुआ था आयोजन
Share:

रायपुर: छत्तसीगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली में 8 शामिल 8 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे रायपुर भेजने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से पहले रैली में आगे-आगे 2 युवक मशाल लेकर चले रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रायपुर रेफर करने की तैयारी है।

 

यह मशाल जुलूस कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की सदस्य्ता समाप्त होने के विरोध में निकाला गया था। घटना शुक्रवार (31 मार्च, 2023) की है। इस घटना में घायल हुए लोगों की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने घायल लोगों को जवाहरलाल नेहरू हॉस्टल के छात्र बताया है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपने सियासी स्वार्थ सिद्धि के बच्चों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। इस दौरान एक घायल छात्र उपचार के दौरान दबी आवाज में कुछ कह भी रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों का उपचार कर रहे जगदलपुर के महारानी अस्पताल के डाक्टर ने बताया है कि, 4 लोग 10 से 15 फीसद के बीच जले हैं। इनके अलावा एक युवक 30 फीसद से ज्यादा झुलस गया है। बताया जा रहा है कि इस रैली में लोकतंत्र बचाओ के नारे लग रहे थे। इस मशाल में भरे गए ज्वलनशील पदार्थ की मात्रा आवश्यकता से अधिक थी। ये पाँचों युवक जलाए जा रही मशाल के पास ही खड़े थे। अचानक उठी आग से ये सभी झुलस गए। हालाँकि, अभी सभी पीड़ित खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

दिल्ली की 'राजकुमारी' ने राहुल गांधी के नाम किया अपना 4 मंजिला मकान !

दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके में गरजा बुलडोजर, अवैध मज़ार पर हुई कार्रवाई

बंगाल को दहलाने की साजिश नाकाम, विस्फोटकों की तस्करी करने वाला नूरुज्जमां गिरफ्तार, पुलिस पर भी आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -