हनुमानगढ़ : क्या किसी गर्भवती महिला को आपने दौड़ते हुए देखा है। अमूमन महिला के गर्भवती होने पर लोग उससे अपना ध्यान रखने की बात करते हैं। उससे कठोर परिश्रम न करने, और अन्य कार्य न करने की सलाह दी जाती है लेकिन एक महिला ने हिम्मत की मिसाल पेश की है। महिला पुलिस भीर्त के दौरान इस महिला ने 34 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।
जबकि महिला को 8 माह का गर्भ था। महिला को फिजिकल टेस्ट में सफलता मिल गई। मगर महिला को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना शेष रह गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुमन ने अपने साथ प्रतिस्पर्धी लड़कियों को पीछे छोड़ दिया। करियर के लिहाज से यह बेहद आवश्यक था। सुमन की सफलता पर उसका परिवार बेहद खुश हुआ। उसके पति ने सुमन को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए उसकी काफी मदद की।
सुमन के पिता पतराम बीएसएफ में रह चुके हैं, और ससुर राजवीरसिंह पूनिया जेलर हैं। सुमन ने बताया क उसने चिकित्सकों से सलाह लेकर आवश्यक जांचें करवा ली, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे दौड़ में शामिल होने से नहीं रोका हां पैर फिसलने न देने की हिदायत जरूर दी। दौड़ की प्रेक्टिस करना एक बड़ी चुनौती थी। मगर कैरियर के लिए यह बेहद जरूरी था। सुमन ने सभी को पीछे छोड़ दिया। रनिंग इवेंट पूरा होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुमन की हौसला अफजाई की।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.