गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए 8 ने पी कीटनाशक, एक की गई जान
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए 8 ने पी कीटनाशक, एक की गई जान
Share:

राजकोट ​: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय को पूजा जाता है। बचपन से ही पढ़ाया भी जाता है कि गाय हमारी माता है। लेकिन इसी गाय माता को जब राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की बारी आई, तो 8 लोगों ने न केवल इसके पक्ष में प्रदर्शन किया बल्कि आत्महत्या का भी प्रयास किया।

गुजरात के राजकोट में गौ रक्षक समिति ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ मांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके लिए संगठन ने कलेक्टर ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी किया। गौ संरक्षण के 8 कार्यकर्ताओं ने कीटनाशक दवा खाकर जान देने की कोशिश की।

इस दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई, जब कि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि गौ संरक्षण के कार्यकर्ता हाथों में कीटनाशक की बोतल लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे, जब तक पुलिस उन्हें रोकती तब तक उन्होने कीटनाशक पी लिया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई और तीन की हालत नाजुक है।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्पेश चावड़ा ने बताया कि इनमें से एक की पहचान हिंडा वाम्बाडिया के रूप में हुई है। उनकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। तीन अन्य की स्थिति नाजुक बताई गई है। घटना के बाद संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए।

राजकोट से पूर्व सांसद कुनवारजी बालविया और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष वल्लभाई कठीरिया घटना के बाद अस्पताल पहुंचे तो प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। संगठन ने विरोध में गुजरात बंद का ऐलान किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -