उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला 6 जवान शहीद
उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला 6 जवान शहीद
Share:

चंदेल : मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। यह हमला 29 असम राइफल्स के जवानों पर किया गया था। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए। अचानक हुए हमले से जवान संभल नहीं पाए। मगर कुछ देर बाद सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और अपनी पलटन पर हुए हमले का जवाब दिया।

उन्होंने उग्रवादियों पर फायरिंग की। इसके पहले उग्रवादी जवानों के हथियार लूट चुके थे। नक्सली मौका पाकर भाग निकले। इस दौरान जवानों ने उनकी सर्चिंग की। असम राइफल्स के पांच जवान चंदेल में भस्खलन स्थल का निरीक्षण करने के बाद लौट रहे थे।

इस दौरान उग्रवादियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। उग्रवादी जवानों के पास से चार से चार एके राईफल्स, एक इंसास राईफल और एक एलएमजी गन लेकर फरार हो गए। हालांकि हमले में किस उग्रवादी संगठन का हाथ है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। हमले में घायल जहवानों को रिलीफ दिया गया। नक्सलियों के हमले को लेकर जवान अलर्ट हो गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -