यूपी के 42 लोग अफ्रीका में बंधक
यूपी के 42 लोग अफ्रीका में बंधक
Share:

गोरखपुर : यूपी के चैरीचैंरा क्षेत्र के कुछ लोगों को अफ्रीका में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी बंधक बनाये गये लोगों के परिजनों ने सांसद योगी आदित्यनाथ को दी है। बताया गया है कि बंधक बनाये गये लोगों की संख्या 42 है और इन्हें अफ्रीका के कांगों में बंधक बनाया गया है।

बंधक बनाये गये लोगों के परिजनों ने शनिवार को सांसद योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। आदित्यनाथ ने भी तुरंत ही विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से चर्चा की। बताया गया है कि सिंह ने यह भरोसा दिलाया है कि वे बंधक बनाये गये लोगों को वापस भारत लाने के लिये कार्रवाई करेंगे।

नौकरी के नाम पर ले गया था

बंधक बने लोगों के परिजनों ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति अफ्रीका के कांगो में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लेकर गया था। नौकरी लगाने के बदले उसने सभी से मोटी रकम भी वसूली थी। आरोप है कि उसने अफ्रीका के कांगो में सभी लोगों को किसी एफएक्स फेरेको नामक फर्म को सौंपा था लेकिन फर्म ने सभी के पासपोर्ट अपने पास रखकर बंधक बना लिया। इन्हें न तो समय पर खाना दिया जाता है और न ही वेतन दिया जा रहा है।

अफ्रीका की ऐसी फोटोज कभी नहीं देखी होंगी आपने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -