अगर 1 महीने से नहीं आए पीरियड्स तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
अगर 1 महीने से नहीं आए पीरियड्स तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
Share:

पीरियड्स (Periods) एक प्राकृतिक समस्या होती है, जो हर महीने महिलाओं को होती है। आप सभी जानते ही होंगे पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तऱह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। हालाँकि कई बार ऐसा भी होता है कि पीरियड लेट हो जाते हैं, जो कि एक आम समस्या मानी जाती है। हालाँकि पीरियड्स लेट (Period late) होने के पीछे लाइफस्टाइल से लेकर कोई बीमारी तक के कारण हो सकते हैं। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आपका साइकल 28 दिन का है और आपको 30 दिन तक पीरियड्स नहीं हुए हैं, तो फिर इसको लेट ही माना जाएगा। हालांकि इसको लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं होती है। हालाँकि अगर 40 दिन से ज्यादा हो जाएं यानी पिछले पीरियड के बाद 6 हफ्तों तक डेट ना आए तो इसको पीरियड मिस माना जाएगा। अब आइए जानते हैं इसके कारण। 

आइए जानते हैं पीरियड्स लेट होने के कुछ अहम कारण-

वजन का बढ़ना- वजन का बढ़ना पीरियड लेट का कारण माना जाता है। जी दरअसल अगर आपका वजन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है तो भी आपकी मेंस्ट्रुअल साइकल डिस्टर्ब हो सकती है। आप सभी को बता दें कि वजन बढ़ने से या हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ने से पीरियड्स अधिकतर मिस हो जाते हैं। इसी के साथ ही माना जाता है कि अगर आपने ज्यादा डायटिंग की है तो भी पीरियड्स को लेकर ये समस्या महिलाओं को हो जाती है।

अधिक तनाव लेने पर- तनाव लेने से शरीर में कई तरह की और परेशानियों का जन्म होता है। जी हाँ और जब आप तनाव लेती हैं तो फिर इससे सिस्टम में तनाव को बैलेंस करने वाले हॉरमोन्स बढ़ जाते हैं। इसके कारण से महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हॉरमोन्स भी डिस्टर्ब होते हैं।

PCOS होने पर- यह पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है जो पीरियड लेट या जल्दी होने की कॉमन वजह मानी जाती है। आज के समय में महिलाओं में ये समस्या तेजी से फैलती जा रही है। आप सभी को ता दें कि यह समस्या आजकल कॉमन हो चुकी है और इस वजह से आपको कम या ज्यादा फ्लो हो सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर से मिले। 

पेट में गांठ होने पर- कई बार आपको बिना किसी कारण से अचानक से एक महीने में पीरियड्स स्किप हो जाते हैं, तो ऐसा होने पर चिकित्सक के परामर्श करें। जी दरअसल कई बार पेट में किसी प्रकार की गांठ होने पर भी पीरियड्स मिस होने की समस्या हो जाती है और इस समस्या में भी आप डॉक्टर से मिले। 

डाइजेशन अच्छा रखने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करता है केले के फूल से बना काढ़ा

बढ़ गई है BP की समस्या तो इन 3 योगासनों से करें कंट्रोल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर हुए बीमार, अस्पताल में किया गया परिक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -