3 साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
3 साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
Share:

मुंबई : मुंबई में एक बार फिर बलात्कार की वारदात सामने आई है इस बार एक 3 वर्ष की बच्ची बलात्कार की शिकार हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मलाड क्षेत्र में एक बच्ची के साथ वैन अटैंडेंट द्वारा बलात्कार किए जाने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी नाबालिग है। आरोपी की आयु 17 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को शाम 4 बजे अपना स्कूल छूटने के बाद बच्ची घर जाने के लिए पार्किंग स्थल में पहुंची। इस दौरान स्कूल वैन के अटेंडेंट से कहा कि वह टाॅयलेट जाना चाहती है, आरोपी उसे टाॅयलेट के स्थान पर कुछ दूरी पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

इसके बाद वह घर पहुंची और अपनी मां से दर्द की शिकायत की। जब उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया तो जांच में उसके गुप्तांग में चोट के निशान पाए गए। जब उससे घटना की जानकारी ली गई तो घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -