250 व्हेलों को मार दिया गया बड़ी ही निर्ममता से
250 व्हेलों को मार दिया गया बड़ी ही निर्ममता से
Share:

कोपेनहेगन. विदेश से आ रही खबर के मुताबिक नॉर्वे के पास स्थित फैरो आइलैंड्स पर आयोजित एक हैरतअंगेज हंटिंग में करीब 250 व्हेल्स को पकड़कर मार दिया गया। इससे वहां समुद्र का पानी लाल हो गया। बोर और टोर्शवन बीच पर आयोजित किए गए अजीबोगरीब हंटिंग में पहले तो लोगों ने पायलट व्हेल्स (वहां पाई जाने वाली व्हेल्स की प्रजाति) को बीच की ओर आने पर मजबूर किया, इसके बाद तेज हथियार से व्हेल्स को पानी में ही काट दिया। हालांकि, इस हंटिंग को वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस हंटिंग को ग्रिंडाड्रैप कहते हैं। लोग व्हेल को मारने के बाद हंसते और गाते भी दिखाई पड़े। सामने आई फोटोज को वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने ही कैद किया है। 

हालांकि, विरोध करने पर सी शेफर्ड नामक वाइल्डलाइफ संस्था से जुड़े 5 एक्टिविस्ट को गिरफ्तार भी कर लिया गया। यह इवेंट सालाना आयोजित किया जाता है। हालांकि,वहां पर व्हेल को मारने पर रोक है फिर भी इस आयोजन के लिए वहां की सरकार इजाजत दे देती है.  स्थानीय कानून के मुताबिक व्हेल को मारने पर प्रतिबंध है, लेकिन खास तौर से इस इवेंट के लिए इजाजत दी जाती है। एक्टिविस्टों के मुताबिक इस दौरान वहां पर नेवी के जवान भी मौजूद थे, जो इवेंट में सहयोग कर रहे थे। इस तरह यहां यह विदेशी इन मूक प्राणियों को बड़ी ही बेरहमी व निर्ममता से इनका कत्ल कर देते है जो की देखा जाए तो गलत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -