अब नए नोट से चल रहा, काली कमाई का काला खेल
अब नए नोट से चल रहा, काली कमाई का काला खेल
Share:

नईदिल्ली। नोटबंदी के चलते जहां लोग एटीएम से कैश ट्रांजिक्शन करने में लगे हैं तो कुछ लोग नोट जमा करने में लगे हें लेकिन सबसे बड़ी परेशानी है कालेधन के काले खेल की। 500 रूपए और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद अब नए नोटों को लेकर कालाखेल प्रारंभ हो गया है। हालात ये हें कि अभी भी बड़े पैमाने पर नोट्स के बंडल मिल रहे हैं मगर इनमें नए नोट भी शामिल है। जिसे लेकर बेहद आश्चर्य हो रहा है।

सूरत में  मिले 76 लाख

दरअसल सूरत में 76 लाख रूपए के नए नोट मिले हैं तो गाजियाबाद में 14 लाख रूपए के नए नोट मिले हैं इतना ही नहीं गुरूग्राम में 10 लाख रूपए के नए नोट, मुंबइ में 72 लाख रूपए के नए नोट और इंदौर में 8 लाख रूपए के नए नोट अलग - अलग शहर से मिले हैं। हालात ये हैं कि सूरत से पुलिस ने 2 हजार रूपए के नए नोट के 38 बंडल बरामद किए हैं।

संभवतः कालाधन रखने वालों ने इन नोट्स को अन्य लोगों से बदलवाया है। हालांकि इस मामले में अभी हालात स्पष्ट नहीं हैं कि ये नोट बड़े पैमाने पर लोगों के पास किस तरह से पहुंचे हैं। बड़े पैमाने पर इस तरह के नोट रखने वालों में फैशन डिजाइनर दीप्ति पटेल को पकड़ा गया। महिला को एक कार से बरामद किया गया। उक्त महिला के साथ एक किसान और कारोबारी शामिल था।

वाहन से नोट भी बरामद हुए हैं। मामले में जानकारी सामने आई है कि इन लोगों के पास ये 38 बंडल थे। पुलिस ने जानकारी के आधार पर इनकी जांच की और नोटों की गड्डियां बरामद कीं। बताया जा रहा है कि वाहन में 4 लोग सवार थे। दूसरी ओर मुंबई के माटुंगा में भी इनोवा कार में 85 लाख रूपए की नकदी मिली थी। अब इस मामले में जांच की जा रही है।

इंदौर पहुंच रहे थे 12 लाख 10 हजार

नोटों के कई बंडल गाजियाबाद में भी मिले हैं। यहां पर 14 लाख रूपए के नए नोट मिलने की जानकारी सामने आई है। क्षेत्र के कौशांबी में कैब से ये नोट बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के इंदौर में दो लोगों के पास 12 लाख 10 हजार रूपए मिले हैं खरगोन निवासी ये लोग एक बैग में रूपए लेकर इंदौर पहुंच रहे थे। रास्ते में इन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों में से एक की पहचान दिनेश गुर्जर के तौर पर हुई है यह स्वयं के पोस्टमैन बता रहा है।

'नोटबंदी' पर शाहरुख ने तोड़ी अपनी चुप्पी

6 लोगों के दिमाग की उपज थी नोटबंदी की योजना

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -