19 मई : इतिहास से सम्बंधित कुछ खास घटनाएं...
19 मई : इतिहास से सम्बंधित कुछ खास घटनाएं...
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें है जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 19 मई से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1571 - मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।

1792 - रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।

1848 - दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।

1892 - बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए।

1900 - दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुली। इटली-स्विट्जरलैंड इस मार्ग से जुड़े।

1904 - भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक तथा टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन।

1913 - देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म।

1926 - बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।

1930 - श्वेत महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।

1939 - रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1971 - रूस ने मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।

1976 - ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।

1979 - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।

1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।

2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी फिजी की सरकार का तख्तापलट।

2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नई सहस्त्राब्दी के पहले नए राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।

आज का इतिहास : भारत के 12वें प्रधानमंत्री 'एचडी देवगौड़ा' का जन्मदिवस

17 मई का इतिहास : ये घटनाएं है आज के लिए खास

आज का इतिहास : इतिहास में इसलिए ख़ास है 15 मई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -