आज का राशिफल: सालों बाद इन दो राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी माँ की कृपा

आज का राशिफल: सालों बाद इन दो राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी माँ की कृपा
Share:

12 राशियों में से हर इंसान की एक राशि होती है, जिसकी सहायता से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन पर असर डालते हैं। यदि आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिजनों से विवाद होने की आशंका है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय होंगे।

वृषभ: प्रगति के बंद रास्‍ते खुलेंगे। तीर्थाटन की योजना बनने की संभावना है। खानपान का पूरा आनंद लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।

मिथुन: व्यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ सकती है। रुका पैसा मिल सकता है। वाहन में खराबी आने से परेशानी हो सकती है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा।

कर्क: आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होगी। खानपान में सावधानी रखें तो बेहतर होगा। संतान की तरफ से अच्‍छा समाचार मिल सकता है। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा तालमेल रहेगा। 

सिंह: अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्‍न व संतुष्‍ट रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। अनावश्‍यक किसी से विवाद ना करें। वैवाहिक समस्‍याओं का समाधान हो सकता है।

कन्या: व्‍यापार में नया लाभदायक अनुबंध हो सकता है। वाहन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। घर के बड़ों का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा। आध्‍यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। निवेश न करें।

तुला: मामूली बातों में उलझने से आय बाधित हो सकती है। संतान की चिंता ख़त्म होगी। किसी से उपहार मिल सकता है। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। शत्रु परास्‍त होंगे।

वृश्चिक: रुके हुए काम की फि‍र से शुरुआत हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। संतान आपकी आज्ञा का पालन रहेगी।

धनु: पिछले कार्यों के अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। आपकी व्‍यापारिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। पारिवारिक जिम्‍मेदारी पूरी नहीं कर पाने से परेशान हो सकते हैं।

मकर: नवीन वस्‍त्र, आभूषण खरीदने की योजना बन सकती है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।

कुंभ: आपके प्रिय आपको खास होने का अहसास कराएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। किसी महिला मित्र का महत्‍वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। निवेश का अच्‍छा लाभ मिल सकता है।

मीन: आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें अन्‍यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। 

जानें क्या है देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, क्या करें क्या ना करें

देवशयनी एकादशी : इस कारण नहीं होते किये जाते चातुर्मास में शुभ कार्य

किसे मिलेगा लाभ और किसे होगा नुकसान, जानिए आज का राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -