'12th फेल’ को ऑस्कर में मिली इंडिपेंडेंट एंट्री, एक्टर विक्रांत मेस्सी ने दी खबर
'12th फेल’ को ऑस्कर में मिली इंडिपेंडेंट एंट्री, एक्टर विक्रांत मेस्सी ने दी खबर
Share:

27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 12th फेल निरंतर क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफें हासिल कर रही है। वही अब इस फ़िल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली कि इसे ‘ऑस्कर 2024′ में इंडिपेंडेंट एंट्री मिल गई है। यानी इसे भारत की ओर से ऑफिशियली नहीं भेजा गया, बल्कि सीधे एंट्री मिली। फिल्म के नायक विक्रांत मेस्सी ने भी इस बात की पुष्टि की। एक्टर विक्रांत मेस्सी ने बताया कि फिल्म को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री के तौर पर भेजा गया है।

वही इसके अतिरिक्त अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को भी इंडिपेंडेंट एंट्री दी गई। जबकि, इंडिया की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री मलयाली फिल्म ‘2018’ को मिली है। ऑस्कर में हर देश की ओर से दो तरीके से बेस्ट फीचर फिल्म केटेगरी में फिल्में भेजी जाती हैं। एक होती है फिल्म की आधिकारिक एंट्री, जिसे कुछ फेडरेशन द्वारा तय किया जाता है। वहीं इंडिपेंडेंट एंट्री वो होती है, जब कोई फिल्मनिर्माता बिना फेडरेशन के हस्तक्षेप के अपनी फिल्म डायरेक्ट भेजता है।

’12th फेल’ को 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जिसने 1 महीने में बजट से दोगुनी 55.81 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का डायरेक्शन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई भी अहम किरदारों में नजर आए। यह फिल्म अनुराग पाठक की इसी शीर्षक से लिखी गई किताब पर आधारित है, जो IPS मनोज कुमार की असली जिंदगी पर लिखी गई। मनोज कुमार ने वर्षों पहले 12th पास कर चपरासी की नौकरी करने का सपना देखा था। पास होने के लिए वो नकल का सहारा लेने का मन बनाता है। मगर फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे उनका लक्ष्य बदल जाता है। फ़िल्म में नायक की पत्नी की भूमिका अहम है।

'द आर्चीज में सुहाना, खुशी और अगस्त्य को लेकर उठा नेपोट‍िज्म का मुद्दा', जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब

'शाहरुख खान सिर्फ दूसराें का इस्तेमाल करते हैं और अगर कोई उनकी सफलता के रास्ते में आता है तो...', अभिजीत भट्टाचार्य ने दिया चौंकाने वाला बयान

VIDEO! कॉफी विद करण में होगी बॉलीवुड की इन 2 मशहूर एक्ट्रेसेस की एंट्री, प्रोमो देख बढ़ा फैंस का उत्साह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -