बीएचयू में सिलेंडर फटा, 12 घायल

बनारस : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सालय में एक दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। दरअसल घटना के दौरान जोदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज से लोग सहम गए। कुछ लोग धमाकों की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक हर ओर आग ही आग थी।

ऐसे में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दरसअल बीएचयू के चिकित्सालय में शनिवार को आॅक्सीजन सिलेंडर फट गया। ऐसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

घटना से हर कहीं हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर परिजन अपने घायल परिजन की जानकारी लेने के लिए पहुंचा। हालाकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं लगी है कि सिलेंडर में धमाका किस कारण हुआ लेकिन प्रशासन द्वारा अपदा प्रबंधन कर जांच प्रारंभ कर दी है। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -