जर्मनी में खोदी गई दूल्हा-दुल्हन की 1000 साल पुरानी कब्र, देखकर दंग रह गए एक्सपर्ट्स
जर्मनी में खोदी गई दूल्हा-दुल्हन की 1000 साल पुरानी कब्र, देखकर दंग रह गए एक्सपर्ट्स
Share:

जर्मनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ पुरातत्वविदों ने पति-पत्नी की दो कब्र खोदीं। इन्हें 1000 वर्षों से पहले एक साथ दफन किया गया था। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल की खोज जर्मन राज्य सैक्सोनी के आइस्लेबेन में हेल्फ्टा के पूर्व शाही महल में की गई। इन दोनों की नई नई शादी हुई थी। इनमें जो दुल्हन है उसकी लंबाई कथित तौर पर 5 फीट थी। जो अपने लंबे पति के साथ दफन की गई।

वही अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इनकी मौत कैसे और कब हुई। इनकी जब जाँच की गई तो पता चला कि पत्नी के चेहरे की सारी हड्डियां गायब हैं। वहीं उसके पति के चेहरे के साथ उस समय कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। पत्नी के चेहरे को क्यों बिगाड़ा गया, ये अब भी एक रहस्य है। पुरातत्वविद इनके अवशेषों की लैब में तहकीकात कर रहे हैं। वो इस 1000 वर्ष पुराने मामले को सुलझाने के प्रयास में हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पति की कब्र में 'शाही साजावट' से पता चलता है कि कपल कुलीन परिवार से था। इनके पास से चाकू, बेल्ट का सेट सहित अन्य सामान मिला है। मॉन्यूमेंट्स प्रिजर्वेशन एंड आर्कियोलॉजी के सैक्सोनी-एनहाल्ट स्टेट ऑफिस के पुरातत्वविद् फेलिक्स बर्मन ने जर्मन अखबार को खबर दी है। इनके बारे में बस इतना पता चला है कि ये लोग ईसाई धर्म के प्राचीन अनुयायी थे। हालांकि इससे यह साफ़ नहीं हो सका कि पति की लाश को इतनी सजावट के साथ क्यों दफन किया गया था।

वायु प्रदूषण के कारण हो सकता है कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

वायु प्रदूषण के खतरे से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा भारी फायदा

सप्ताह में कितनी बार करना चाहिए स्क्रब? यहाँ जानिए सही समय और सही तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -