नदी में बस गिरने से 10 की जिंदगी खत्म
नदी में बस गिरने से 10 की जिंदगी खत्म
Share:

भोपाल : यहां विदिशा जिले में एक बस नदी में गिरने के समाचार मिले है। बताया गया है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और वह अंतुलित होकर नदी के अंदर गिर गई। दुर्घटना में कम से कम 10 यात्रियों की मौत होने की खबर है। दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि विदिशा जिले में बस पुल पर बनी रैलिंग से टकरा गई थी और इसके बाद बस नदी के अंदर समा गई। दुर्घटना में कई अन्य यात्री घायल भी हो गये है। बचाव दल के सदस्यों ने बसं में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया है जबकि शवों को ढूंढा जा रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दुर्घटना में घायल कुछ यात्रियों ने बताया कि बस की गति अनियंत्रित थी।

यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 50 की...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -