Besharam Rang का गजल वर्जन सुन आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का अच्छा खासा बज देखने के लिए मिल रहा है। इस मूवी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। कुछ महीने पहले इस मूवी  का टीजर सामने आया था, जिसे देख लोग हैरान हो चुके थे। मूवी के टीजर में शाहरुख अलग अंदाज में नजर आए थे। वहीं अब 10 जनवरी यानी कल मूवी पठान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस मूवी से अधिक इसके गाने बेशर्म रंग की चर्चा भी होने लगी है। जब से ये गाना सामने आया है तब से ये सुर्खियों में छाया है। जहां एक तरफ बेशर्म रंग का लोग विरोध कर रहे है। तो वहीं फैंस इस गाने पर प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे है। इसी बीच बेशर्म रंग का एक नया वर्जन आउट हुआ है, जिसे सुन लोग खुशी से खिलखिला गए है।

बेशर्म रंग का गजल वर्जन हुआ वायरल:  खबरों का कहना है कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की मूवी पठान का सॉन्ग बेशर्म रंग का गजल वर्जन सामने आ चुका है, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसे कोलकाता की सिंगर सौम्या मुखर्जी ने अपने भाई के साथ गाया है। इस गाने को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। 

 

यह गाना इतना लाजवाब है कि इसे सुन आप भी रोमांटिक होने वाले है। अबतक इसे 1 हजार से ज्यादा व्यूज  भी मिल गए है। वहीं इसे हजारों लोग भी देख चुके है। मालूम हो कि इससे पहले बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन लॉन्च हुआ था, जिसे देख फैंस हैरान हो गए थे। बेशर्म रंग के भोजपुरी वर्जन की लोगों ने जमकर तारीफ भी करते हुए दिखाई दिए थे।

कियारा संग शादी की बात पर शर्म से लाल हुआ सिद्धार्थ का चेहरा

श्रद्धा के साथ लिवइन में रहना चाहता था ये अभिनेता...पिता शक्ति कपूर ने कर दिया था ये हाल

स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखता हुआ स्पॉट हुआ ये मशहूर बॉलीवुड कपल

Related News