World Population Day 2020 : 3 साल के बाद दुनिया में होंगे इतने लोग, हिलाकर रख देगा भारत का नंबर

साल के 365 दिनों में हर दिन कोई ना कोई दिन किसी विशेष विषय को लेकर निर्धारित रहता है। ऐसे ही 11 जुलाई का दिन भी काफी ख़ास है। इस दिन को पूरी दुनिया World Population Day के रूप में मनाती है। इस दिवस का अहम मकसद जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करने का है। World Population Day को मनाने संबंधित घोषणा सर्वप्रथम 11 जुलाई 1989 को की गई थी। आइए जानते हैं ऐसे में जनसंख्या से जुड़े कुछ अहम तथ्यों के बारे में 

- यूएन के अनुमान की माने तो साल 2023 तक इस पूरी दुनिया की जनसंख्या 8 अरब तक हो जाएगी। वहीं यह आंकड़ा साल 2056 तक 10 अरब को पार कर जाएगा। 

- भारत को लेकर जनसंख्या से संबंधित अनुमान यह है कि 2025 से 2030 के मध्य हिन्दुस्तान की आबादी 1 अरब 65 करोड़ के पार कर जाएगी। भारत अभी जनसंख्या के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

- एक ख़ास बात भी आपको बता दें कि दुनियाभर की आधी जनसंख्या 9 देशों में रहती है। जिनमे भारत, चीन, पकिस्तान, अमेरिका आदि प्रमुख रूप से शामिल है और आगे भी इन देशों के साथ ही कांगो का लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया, युगांडा और इंडोनेशिया जनसंख्या वृद्धि में अधिक योगदान देंगे। 

- साल 2050 तक नाइजीरिया आबादी के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका को भी पछाड़ देग।  

- विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले तीन देश क्रमश: चीन, भारत और अमेरिका है। 

- एक रिपोर्ट की माने तो इस समय पूरी दुनिया की जनसंख्या 777 करोड़ है।  

 

आने वाले हैं YES बैंक के 'अच्छे' दिन, SBI ने किया बड़े निवेश का ऐलान

कोरोना के मामले में देश तीसरे स्थान पर जरूर, लेकिन विश्व की तुलना में स्थिति बेहतर - डॉ हर्षवर्धन

गलवान विवाद को लेकर केंद्र पर हमलवार हुई कांग्रेस, पीएम मोदी से पूछे चार अहम सवाल

Related News